हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए
आज यह दीवार परदों की तरह हिलने लगी
शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए
हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गांव में
हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए
सिर्फ़ हंगामा खड़ा करना मेरा मक़सद नहीं
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए
-दुष्यंत कुमार
(1 सितंबर 1933 - 30 दिसंबर 1975)
हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर वेटिंग रूम में एक ख़ूबसूरत फ़्रेम में आज यह ग़ज़ल देखी तो आपके लिख दी ।
मास्टर अनवार साहब हमारे अपने घर का खाना लाए हैं । वे कोशिश कर रहे हैं कि हमारी सीट कन्फ़र्म हो जाए।
Friday, May 6, 2011
Thursday, May 5, 2011
सलीम ख़ान साहब लखनऊ बुला रहे हैं एक विशेष समारोह में 7 मई को
इसमें भाग लेने के लिए आ रही हैं देश की महान हस्तियां। पत्रकार से लेकर नेता और मौलाना तक हरेक वर्ग से विचारशील लोग आ रहे हैं। प्रमुख हस्तियों के नाम निम्न हैं-
![]() |
| अज़ीज़ बर्नी , एडिटर राष्ट्रीय सहारा उर्दू दिल्ली |
इस अवसर पर कुछ ब्लॉगर्स को सम्मानित भी किया जाएगा। सारी ब्लॉगर बिरादरी को सादर आमंत्रित कर रहे हैं सलीम भाई।
Wednesday, May 4, 2011
... और आखि़कार ‘क़लम का सिर क़लम होने से बच गया, धन्यवाद शाहनवाज़ भाई ! Save your pen .
ख़ुशदीप जी अपने ब्लॉग ‘देशनामा‘ पर दिखा रहे हैं फिर से अपनी सक्रियता
पिछले दिनों भाई खुशदीप जी ने हमें एक नेक सलाह दी थी और खुद भूल गए कि ग़ुस्सा आदमी की अक्ल को खा जाता है। उन्होंने ग़ुस्से में फ़ैसला कर लिया कि बस बहुत हो गई हिंदी ब्लॉगिंग, अब मैं नहीं लिखूंगा हिंदी में। उनके इस फ़ैसले ने बहुत से ब्लॉगर्स को चिंता में डाल दिया और वे उनकी मिन्नत करते रहे। किसी ने उन्हें प्यार से मनाया तो किसी ने उन्हें हंसाया, हमने उन्हें बताया कि आपका फ़ैसला ही ग़लत है, कोई भी सच्चा ब्लॉगर बिना ब्लॉगिंग किए रह ही नहीं सकता। हम दिन रात अपनी ख़ानम की फटकार झेलते रहते हैं लेकिन क्या मजाल जो हमारे पाए इस्तक़ामत में ज़रा भी तज़लज़ुल आ जाए।
ख़ैर, खुशदीप जी हमारी भविष्यवाणी के मुताबिक़ वापस आ चुके हैं और ‘3 Idiots‘ दिखा रहे हैं।
हिंदी भवन से जब वे वापस लौटे तो शायद तब भी वे 3 लोग ही थे।
इस मौक़े पर जनाब डा. अमर कुमार साहब ने अपने कमेन्ट के ज़रिये एक बेहतरीन संदेश दिया है जिस पर हरेक हिंदी ब्लॉगर को ध्यान देना चाहिएः
'आपको देख कर खुशी हुई, मैं भी दो बार यूँ ही बिलबिलाया था.... टँकी पर चढ़ने की घोषणा तो नहीं की, पर आदरणीय द्विवेदी ने आगाह कर दिया था, सो बचा रहा । फिलहाल आपको देख कर और जो सँदेश देना चाहा है, उसे समझ कर खुश हूँ । यदि आप नेट पर सक्रिय हैं, और नेट पर अपना योगदान भी दे रहे हैं, तो क्या यह बेहतर नहीं है हम अपने मातृभाषा का प्रयोग करके इसके डाटाबेस को समृद्ध करें ?'
हम उनसे पहले ही कह रहे थे कि ‘परिकल्पना सम्मान समारोह‘ में ‘साहित्य निकेतन‘ नामक संस्था का पूंजीपति मालिक अपना जलवा दिखाने के लिए मुख्यमंत्री जी को बुला रहा है। हिंदी ब्लॉगर्स को भी वहां उसके आयोजन को भव्य बनाने के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा लेकिन हमारी बात को अनसुना करके ‘साहित्य निकेतन‘ वालों का एक लंबा सा इश्तेहार हमारी वाणी पर लटका दिया गया, महज़ यारी दोस्ती में। यारी दोस्ती के चक्कर में ही बेचारे ख़ुशदीप जी अपने उसूलों से समझौतों पर समझौते करते चले गए।
पूंजीपति प्रकाशक हमेशा से ही हिंदी लेखकों का शोषण करते आए हैं और अब वे हिंदी ब्लॉगर्स को भी अपने निजी हितों के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं। दूर दूर से आए तमाम हिंदी ब्लॉगर्स का ‘साहित्य निकेतन‘ के स्वामी ने ‘मानसिक अपहरण‘ कर लिया था। ऐसा महसूस किया हमारे भाई अरूण चंद्र रॉय ने। इस आयोजन में अनियमितताएं हुईं, आयोजनों में अक्सर होती ही हैं और ख़ास तौर पर ऐसे आयोजनों में जिनमें कोई मंत्री या मुख्यमंत्री आ रहा हो।
जिस सत्र में पूंजीपति की दिलचस्पी थी, वह तो पूरी शान से संपन्न हुआ और जो सत्र हिंदी ब्लॉगर्स को कुछ दे सकता था और जिसमें कि भाई खुशदीप जी की दिलचस्पी थी, उसे कैंसिल कर दिया गया क्योंकि मुख्यमंत्री जी के लेट आने से सारा टाईम शेड्यूल ही बिगड़ गया था। दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता पुण्य प्रसून वाजपेयी जी को भी उचित सम्मान नहीं मिला। भाई ख़ुशदीप एक पंजाबी पुत्तर हैं, सो वह दिल पर ले गए और उन्होंने न सिर्फ़ यह कि पुरस्कार उल्टा कर दिया बल्कि जो कुछ वहां खाया-पिया था उसकी भी उल्टी कर दी। जब वे घर पहुंचे तो उनका पेट ख़ाली और मन भारी था।
डैमेज कंट्रोल पर भाई शाहनवाज़ जुट गए तुरंत और आखि़कार ‘क़लम का सिर क़लम होने से बच गया।
इस सब बवंडर से जो सबक़ मिला है, वह कोई भी अपने ताल्लुक़ात बिगड़ने के डर से कहने के लिए तैयार नहीं है।
वह सबक़ यह है कि ‘किसी को अपने इलाक़े का समझकर उसकी ग़लतियों में उसका साथ मत दो।‘
क्या आप जानते हैं कि आउटस्टैंडिग अवॉर्ड लेने वाले मिश्रा जी पी के
सी रहे हैं 'कछुआ कफ़न' कानपुर में और नाम रखा है सूर्यभान.
http://reader-chandra.blogspot.com/2011/05/blog-post_03.htmlआदमी मुखौटा लगाकर समझता है कि अब उसे कोई नहीं पहचान पायेगा लेकिन बड़ा ब्लॉगर पहचान लेता है अपनी भेड़ों को उनके लहजे से .
हा हा हाइन जैसों के लिए दो एक लाइनें ही काफी हैं.
Tuesday, May 3, 2011
ओसामा कैसे मरा ?, एक कल्पना The Imagination
प्रिय प्रवीण जी ! सच क्या है ?
इस बारे में मीडिया तो हमारी कोई मदद करेगा नहीं क्योंकि वह झूठ बोलने वालों के हाथों में जो है। हमने उर्दू में एक लंबा धारावाहिक नॉवेल अब से 24 साल पहले पढ़ा था, उसका नाम था ‘देवता‘ और उसे लिखा था ‘मुहयुद्दीन नवाब‘ ने। यह लेखक भी पाकिस्तान के ही हैं। एक नॉवेल में 250 से लेकर 350 पृष्ठ होते थे और उसकी हमने 21 क़िस्तें तो पढ़ी हैं। उसमें इंटरनेशनल पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझाया गया है। उसके आधार पर अगर हम ‘ओसामा एनकाउंटर‘ को एक्सप्लेन करने की कोशिश करें तो वह कुछ यूं होगा कि
‘अमेरिका ने ओसामा को अफ़ग़ानिस्तान से बिल्कुल शुरूआती दौर में ही पकड़ लिया था। उसके गुर्दे फ़ेल थे। अपने बेटे की तरह वह भी समझ चुका था कि हथियार किसी समस्या का हल नहीं है। उसकी हथियार क्रांति का लाभ भी अमेरिका और यूरोप की हथियार बेचने वाली कंपनियों को ही मिल रहा था, मुस्लिम मुल्कों को नहीं। अमेरिका नहीं चाहता था कि ओसामा के आतंक को तिल से ताड़ बनाने में जो मेहनत उसने की है, उस पर ओसामा बिल्कुल पानी ही फेर दे और फ़िल्म ‘दादा‘ का सा कोई सीन क्रिएट हो। उसने ओसामा के लिए एक रिहाइश बनवाई और उसकी दीवारें इतनी ऊंची बनवा दीं कि कोई अंदर से बाहर जा न सके। यह कोठी ही उसके लिए जेल थी। उसके बीवी बच्चे उसके साथ थे और उन सब पर कमांडो तैनात थे। इसी कमरे में ओसामा के वीडियो अमेरिका शूट करता था और वही इन्हें सारी दुनिया में फैलाता था। इस तरह अमेरिका ही अलक़ायदा के नाम से दुनिया में आतंक फैला रहा था और ओसामा अपनी बीवी और बेटियों की इज़्ज़त की ख़ातिर अमेरिका की वीडियो फ़िल्मों में ‘एक्टिंग‘ कर रहा था। यहां तक कि डॉक्टरों ने बता दिया कि अब ओसामा केवल कुछ घंटों का ही मेहमान है।
आनन फ़ानन अमेरिकी सद्र को इत्तिला दी गई और उन्होंने ओसामा की मौत के परवाने पर हस्ताक्षर कर दिए। वहां से ओसामा पर तैनात कमांडोज़ को हुक्म दिया गया कि ‘किल हिम‘।
कमांडोज़ ने मृत्यु शय्या पर लेटे ओसामा के सिर में गोली मार दी और फिर बाद में आने वाले विशेषज्ञों ने उसका मेकअप करके मुठभेड़ में मरा हुआ सा रूप भी बना दिया। उसके फ़ोटो खींचे गए जैसे कि चांद पर जाने की झूठी फ़ोटोग्राफ़ी की गई थी। मुठभेड़ फ़र्ज़ी न लगे, इसके लिए दो-तीन और लोग भी मार दिए गए। जिस हैलीकॉप्टर में यह सब सामान ले जाया गया था, उसे सुबूत नष्ट करने के उद्देश्य से नष्ट कर दिया गया ताकि बाद में भी कोई खोजी सच का पता न लगा सके। तकनीकी ख़राबी आने के कारण क़ीमती हैलीकॉप्टर नष्ट करने का रिवाज कहीं भी नहीं है, हर जगह उसकी मरम्मत ही कराई जाती है।
ओसामा ज़िंदा भी अमेरिका के काम आया और उसकी मौत को भी अमेरिका ने भुना लिया है। यह है ‘अमेरिका का इंसाफ़‘, जिसे हरेक बुद्धिजीवी देख भी रहा है और समझ भी रहा है। जो भी एशिया के किसी भी क्षेत्र की मुक्ति के लिए पश्चिमी शक्तियों से लड़ा, उसके साथ उन्होंने यही किया है। ओसामा के मामले में दुनिया खुशनसीब है कि उसे पता चल गया कि वह अब नहीं रहा लेकिन सुभाषचंद्र बोस के बारे में हम इतना भी नहीं जान पाए। पाकिस्तानी हुक्मरां शुरू से ही उसके साथ हैं, जैसे कि हमारे हुक्मरां भी आजकल उसके ही साथ हैं। जो उसके साथ नहीं है, उस पर वह बम बरसा ही रहा है। बड़ा मुश्किल ज़माना है कि लोगों ने समझदारी यह समझ रखी है कि अपने होंठ सी लिए जाएं।
इंटरनेशनल पॉलिटिक्स के बारे में हम यही कह सकते हैं कि ‘जो दिखता है वह हमेशा सच नहीं होता।‘
देखिये प्रवीन जी की पोस्ट
पॉलिटिक्स को समझने के लिए Confuse होना बहुत ज़रूरी है - Alok Puranik
(व्यंग्य)
-----------
लादेन से जुड़े तमाम प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं :
सवाल- लादेन को क्यों मारा गया ? लादेन तो पाकिस्तान का दोस्त था। अमेरिका भी पाकिस्तान का दोस्त है। फिर दोस्त के दोस्त को क्यों मारा ?
जवाब- पाकिस्तान लादेन का दोस्त था। पर इसका मतलब यह नहीं कि पाकिस्तान अमेरिका का भी दोस्त है। मतलब वैसे तो पाकिस्तान अमेरिका का दोस्त है, पर वैसे नहीं भी है। लादेन पाकिस्तान का दोस्त था, पर वैसे नहीं भी था।
सवाल- थोड़ा-सा और क्लियर कीजिए, अब कौन किसके साथ है ? आईएसआई सीआईए के साथ है, या वह लादेन के साथ थी? पाकिस्तान की आर्मी अमेरिकन आर्मी के साथ है, या वह लादेन के साथ थी? जरदारी लादेन के साथ थे, या वह अमेरिका के साथ थे ?
जवाब- जरदारी कहां किसके साथ हैं, यह बात तो खुद जरदारी को नहीं पता। अलबत्ता आईएसआई यूं तो अमेरिका के साथ है, पर वैसे तालिबान के साथ भी है, जो लादेन के साथ थे। लादेन यूं आईएसआई के साथ था, पर वह सीआईए के साथ नहीं था। सीआईए यूं पाकिस्तान के साथ थी, पर यूं नहीं भी थी..।
सवाल- साफ-साफ बताइए। कनफ्यूज न कीजिए।
जवाब- देखिए, अमेरिकन पॉलिसी को आप बिना कनफ्यूज हुए समझ नहीं सकते। पाकिस्तान की पूरी पॉलिटिक्स को समझने के लिए भी कनफ्यूज होना बहुत ज़रूरी है।
सवाल- लादेन को अब क्यों मारा गया ?
जवाब- बिल्कुल सही सवाल। अब तो लादेन वीडियो फिल्मों के प्रोड्यूसर हो गए थे। हर महीने दो महीने पर एक नया वीडियो जारी कर देते थे। अब तक तो उनका इस क्षेत्र में प्रमोशन हो जाना चाहिए था।
सवाल- तीन पत्नियों के साथ आराम से रह रहे थे लादेन, यह खबर गलत नहीं लगती क्या ?
जवाब- इस पूरे मसले पर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सवाल यह है कि लादेन तीन पत्नियों के साथ भी आराम से कैसे रह रहे थे। इंडिया में एक ही पत्नी के साथ रहना मुश्किल है। लादेन को मरने से पहले इसका खुलासा करना चाहिए था। क्या पता, खुलासा किया भी हो, बाद में सामने आए।
Monday, May 2, 2011
हम सिखाते हैं उर्दू मात्र 3 घंटे में Urdu Learning Course
लोग उर्दू अल्फ़ाज़ बोलते हैं और उनकी आवाज़ भी अच्छी होती है, लेकिन वे ग़लत बोलते हैं. बहुत दिनों पहले की बात है तब हम मुज़फ़्फ़रनगर में बी.एससी. के लिए ट्रेन से डेली जाया करते थे। दीपक और हमारे साथ ही जाया करता था। एक दिन एक सिनेमा हॉल के पोस्टर पर नज़र पड़ी, उस पर लिखा था ‘ज़लज़ला‘। हमने उससे कहा कि ज़रा ‘ज़लज़ला‘ कहकर दिखाओ तो उसने बहुत बार कोशिश की लेकिन वह ‘ज़लज़ला‘ न कह सका। जब भी कहा ग़लत ही कहा। वह दोनों जगह ‘ज़‘ की ध्वनि उच्चारित न कर सका।
तब तो हम बहुत हंसे क्योंकि वह हमारा दोस्त था। आज उसका एक मेडिकल स्टोर है लेकिन अब हमें हंसी नहीं आती बल्कि एक फ़िक्र पैदा होती है कि उच्चारण सही कैसे किया जाए ?
जिन दिनों हम अपनी फ़िल्मों के लिए गानों की रिकॉर्डिंग करा रहे थे और हमारे लिए कविता कृष्णमूर्ति गा रही थीं तब भी ऐसी समस्या आ रही थी। बॉम्बे के स्टूडियो में तब ग़ज़लकार जनाब अमानुल्लाह ख़ालिद साहब ने उन्हें गाइड किया था और हक़ीक़त यह है कि ये प्रोफ़ैशनल सिंगर बहुत जल्दी समझ जाते हैं।
कुछ अल्बम दिल्ली में भी रिकॉर्ड कराईं हमारी टीम के एक सदस्य ने अपने लिए तो भी यही दिक्क़त आई। हिन्दी और उर्दू में कुछ अक्षर और उनकी ध्वनियां भिन्न हैं। इन्हें अगर सही कर लिया जाए तो जुबान का असर बढ़ जाता है और कवि और शायरों के लिए तो यह अनिवार्य है।
Subscribe to:
Posts (Atom)





